मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े व्यापारिक टाइकून है, जो फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर है – देश का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र उद्यम। रिलायंस दुनिया के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के समूहों में से एक है।
आइए मुकेश अंबानी के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य जानें-
1. यूँ तो हम जानते हैं कि मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस के मालिक हैं। लेकिन बचपन से ही उन्हें हॉकी से बहुत प्यार है। हॉकी गेम के लिए उन्होनें कई बार स्कूल भी बंक किया हैं।
2.व्यापार की दुनिया को युद्ध का मैदान से कम नहीं माना जाता हैं और व्यापारियों को एक दूसरे का दुश्मन। पर मुकेश अंबानी, आदी गोदरेज, आनंद महिंद्रा स्कूल के दोस्त हैं और अब भी उनकी दोस्ती काफी गहरी हैं।

3. मुकेश अंबानी के पास बहुत सारे कारोबार हैं। वह कई विश्व व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा दे सकते है। जामनगर गुजरात में तेल रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है और यह दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है।
4. मुकेश अंबानी आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया और वह शुद्ध शाकाहारी भी है।

5. एंटिलिया मुकेश अंबानी का निजी घर है। यह दुनिया की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति है जिसमें 27 मंजिल हैं। और इसकी 24 घंटे देखरेख के लिए 600 कर्मचारी भी है।

6. उन्हें कारों से भी प्यार है। उनके पास 168 कारें हैं। विशेषता बीएमडब्ल्यू 760 है, यह बैलिस्टिक और गैस हमलों के सभी प्रकार का सामना कर सकती है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस कार का उपयोग कर रहे हैं।
7. उनके पास फाल्कन 900 ईएक्स है जो $ 44.8 मिलियन का एक निजी लक्जरी जेट है जो 14 लोगों के साथ उड़ सकता है।
2007 में, मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी के 44 वें जन्मदिन पर $ 71.9 मिलियन का एयरबस 319 कॉर्पोरेट जेट को उपहार दिया था।
अंबानी के पास बोइंग बिजनेस जेट 2 भी है जो $ 89 मिलियन की है।
8. मुकेश अंबानी के 24×7 जेड-सुरक्षा कवर में रहते हैं जिसपर 15 लाख रुपये खर्च होते हैं। अंबानी के लिए जेड श्रेणी में एक सशस्त्र कमांडो टीम दिन में 24 घंटे उनकी रक्षा करता हैं।